BOI Officer Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के 115 पदों पर आवेदन आज से शुरू, पात्रता और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | November 17, 2025 | 10:20 AM IST | 2 mins read
बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड स्केल के तहत 64,000 रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने आज से स्केल-4 प्रोजेक्ट संख्या 2024-25/05 तक विभिन्न स्ट्रीम में ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बीओआई ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 115 ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा, जिसमें चीफ मैनेजर के 15, सीनियर मैनेजर के 54, मैनेजर के 44 और लॉ ऑफिसर के 2 पद शामिल हैं। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये और सामान्य व अन्य को 850 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।
Bank Of India Officer Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
- शैक्षिक योग्यता - आवेदक के पास पद के अनुसार बीई/ बीटेक/ एमसीए/ एमएससी/ स्नातक /स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, Oracle सर्टिफिकेट और Oracle सर्टिफाइड प्रोफेशनल सर्टिफिकेट हो।
- आयु सीमा - 1 अक्टूबर, 2025 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 28 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 32 से 45 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है। ऑनलाइन एग्जाम में इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन से 25 अंकों और पद से संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज से 100 अंकों के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 100 मिनट की होगी। अधिक जानकारी के लिए बीओआई करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
Bank of India Officer Salary: वेतन
- सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-4 : 10,2300 - 1,20,940 रुपये प्रतिमाह
- मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-3 : 85920 - 1,05,280 रुपये प्रतिमाह
- मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-2 : 64,820 - 93,960 रुपये प्रतिमाह
BOI Specialist Officer Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीओआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक ibpsreg.ibps.in/boioct25 पर जाएं।
- ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, फीस जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच