UP School Closed: वंचित वर्गों से शिक्षा का अधिकार छीनने वाला है भाजपा का विकास मॉडल - राहुल गांधी
Press Trust of India | June 30, 2025 | 09:31 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश में 5,000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। 2014 से अब तक देशभर में 84,441 सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं।
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में सैकड़ों सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी के दावे वाली खबर का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विकास मॉडल गरीबों और वंचित वर्ग के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने का मॉडल है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल बंद करना शिक्षा का अधिकार कानून पर सीधा हमला है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘भाजपा का विकास मॉडल गरीबों से, खासकर एससी, एसटी और ओबीसी बच्चों से, शिक्षा का अधिकार छीनने वाला मॉडल है। उत्तर प्रदेश में 5,000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। 2014 से अब तक देशभर में 84,441 सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश तीन भाजपा शासित राज्यों – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम में बंद हुए हैं।’’
Also read UP News: यूपी सरकार ने बदले 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम, प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ स्कूल बंद करना नहीं है, बल्कि संविधान में दिए गए शिक्षा के अधिकार और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के उस ऐतिहासिक कानून पर सीधा हमला है, जिसने हर गांव के बच्चे को स्कूल तक पहुंचाया और नामांकन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की थी।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पीएगा वह दहाड़ेगा। लेकिन आज शिक्षा ही छीनी जा रही है।’’ उन्होंने दावा किया कि स्कूल बंद करने के फैसले के खिलाफ छात्र और शिक्षक सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें सताने और शिक्षा व्यवस्था को और कमज़ोर करने में जुटी है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जरूरत इसे मजबूत करने और हर बच्चे तक समान, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की है।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल