BITSAT 2026 Session 2 Exam City Slip: बिटसैट सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Santosh Kumar | May 12, 2026 | 07:04 PM IST | 1 min read

बिट्स पिलानी, बिटसैट सेशन 2 के लिए संशोधित स्लॉट बुकिंग तिथि की घोषणा कर दी है। सेशन 2 के लिए स्लॉट बुकिंग 14 मई से शुरू होगी।

BITSAT 2027: 30 Most Important Chapters

Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.

Download EBook
बिटसैट सत्र 2 परीक्षा 24 से 26 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) ने बिटसैट 2026 के दूसरे सेशन के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी हैं। उम्मीदवार अब bitsadmission.com पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। बिटसैट सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है। बिटसैट सत्र 2 परीक्षा 24 से 26 मई तक आयोजित की जाएगी।

एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और आवंटित परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी होती है। यह स्लिप परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देने के लिए है; एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

BITSAT 2026 Admit Card Date: बिटसैट सेशन 2 एडमिट कार्ड डेट

बिट्स पिलानी, बिटसैट सेशन 2 के लिए संशोधित स्लॉट बुकिंग तिथि की घोषणा कर दी है। सेशन 2 के लिए स्लॉट बुकिंग 14 मई से शुरू होगी। पंजीकृत उम्मीदवारों को इस दौरान अपनी पसंदीदा परीक्षा तिथि और समय का चयन करना होगा।

पात्र आवेदकों के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगी। सत्र 2 के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवार बिटसैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बिटसैट सेशन 2 एडमिट कार्ड 20 मई को जारी होगा।

Also read BCECEB UGEAC-2026: बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई, बीटेक एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी

BITSAT 2026 Exam City Slip: बिटसैट सत्र 2 सिटी स्लिप कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बिटसैट 2026 सत्र 2 सिटी स्लिप चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1823/94103/login.html
  • पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • बिटसैट 2026 सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके बिटसैट स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे। बिटसैट 2026 के लिए स्लॉट बुकिंग के माध्यम से, उम्मीदवार बिटसैट परीक्षा के लिए पसंदीदा परीक्षा तिथियों और टाइम स्लॉट का चयन कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]