Bihar Vidhan Sabha Admit Card 2025: बिहार विधान सभा जूनियर क्लर्क एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 27 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 21, 2025 | 03:16 PM IST | 1 min read
बिहार विधान सभा जूनियर क्लर्क हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन आईडी/ मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विधान सभा सचिवालय (BLAS) ने विज्ञापन संख्या 02/2024 के तहत जूनियर क्लर्क (Junior Clerk) के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bihar.gov.in पर जाकर बिहार विधान सभा जूनियर क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं ।
बिहार विधान सभा जूनियर क्लर्क हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन आईडी/ मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार विधानसभा में विभिन्न पदों के लिए कुल 109 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिनमें से 19 जूनियर क्लर्क के पद हैं।
बिहार विधान सभा जूनियर क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई, 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक पाली में पटना एवं गयाजी जिला स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:30 बजे है। उम्मीदवारों को सुबह 10:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। प्रश्नपत्र में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे। बिहार विधान सभा जूनियर क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में पेपर का माध्यम हिंदी/ अंग्रेजी होगा।
नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थी 26 जुलाई, 2025 तक बिहार विधान सभा की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar Vidhan Sabha Junior Clerk 2025: डाउनलोड करें?
बिहार विधानसभा जूनियर क्लर्क हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, भर्ती टैब पर विजिट करें।
- फिर, जूनियर क्लर्क एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें