Bihar Vidhan Parishad Answer Key 2025: बिहार विधान परिषद ऑफिस अटेंडेंट, ड्राइवर आंसर की जारी, चैलेंज डेट जानें
Saurabh Pandey | January 3, 2026 | 06:39 PM IST | 1 min read
बिहार विधान परिषद भर्ती में शामिल अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या एवं पासवर्ड की सहायता से आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिसका विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण कर ओएमआर का मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार विधान परिषद सचिवालय के अंतर्गत ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार विधान परिषद सचिवालय की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा की उत्तर कुंजी एवं इस पर अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति दर्ज करने के लिए आवश्यक लिंक बिहार विधान परिषद् की वेबसाइट पर 2 जनवरी शाम 6 बजे 9 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या एवं पासवर्ड की सहायता से आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिसका विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण कर ओएमआर का मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति एवं निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
bihar vidhan parishad answer key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब नोटिस बोर्ड लिंक खोलें।
- ऑफिस असिस्टेंट/ड्राइवर भर्ती 2025 की उत्तर कुंजी अधिसूचना पर क्लिक करें।
- आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सुरक्षित रखें।
Bihar Vidhan Parishad Exam 2025: परीक्षा कब हुई थी?
बिहार विधान परिषद की ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षाएं 21 दिसंबर 2025 को पटना स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थीं। पहली पाली में ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा, जबकि दूसरी पाली में ड्राइवर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल