BPSC TRE-3 Paper Leak Case: बिहार टीआरई-3 पेपर लीक मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
Press Trust of India | April 22, 2024 | 10:32 AM IST | 1 min read
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 3.0 पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी थी।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 (टीआरई-3) प्रश्न पत्र लीक मामले में मध्य प्रदेश राज्य से एक महिला सहित कुल 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बीपीएससी टीआरई 3 पेपर लीक के मुख्य आरोपी विशाल चौरसिया को गिरफ्तार किया गया था।
आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा शनिवार देर रात जारी बयान में कहा गया कि, “सभी पांच आरोपी एक गिरोह का हिस्सा हैं, जिन्हें उज्जैन (मध्य प्रदेश) में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को पटना लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया है।”
आगे कहा गया कि, “उज्जैन से गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से महत्वपूर्ण सबूत भी एकत्रित किए गए हैं। आरोपियों को सोमवार को पटना (बिहार) की अदालत में पेश किया जाएगा।” बता दें कि, बिहार शिक्षक भर्ती 3.0 परीक्षा का प्रश्नपत्र कोलकाता स्थित प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था।
Also read BPSC TRE 3.0 Exam Cancelled: बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 परीक्षा रद्द, पेपर लीक का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बिहार टीचर रिक्रूटमेंट भर्ती 3.0 पेपर लीक होने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने टीआरई-3 परीक्षा रद्द कर दी थी। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। TRE-3 परीक्षा 15 मार्च को 415 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लगभग 3.75 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
ईओयू ने 16 मार्च को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। ईओयू द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने 15 मार्च को हजारीबाग (झारखंड) में कई स्थानों पर छापेमारी की और कथित पेपर लीक के मामले में 266 लोगों को गिरफ्तार किया।
BPSC TRE-3 Exam: परीक्षा
बीपीएससी द्वारा बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 और 16 मार्च 2024 को आयोजित की जानी थी। हालाँकि, अपरिहार्य कारणों के चलते बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 16 मार्च की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। बीपीएससी टीआरई चरण-3 परीक्षा 15 मार्च को दो शिफ्ट में 2:30 घंटे के लिए आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी