Bihar ANM Result 2024: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने एएनएम भर्ती रिजल्ट किया जारी, डाउनलोड लिंक देखें
Abhay Pratap Singh | February 12, 2024 | 07:58 PM IST | 1 min read
बीटीएससी द्वारा महिला स्वास्थ्यकर्ता भर्ती (विज्ञापन संख्या 07/2022 एएनएम) रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने बिहार महिला स्वास्थ्यकर्ता भर्ती 2022 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। एएनएम भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के 10,709 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5, 11 व 12 जनवरी 2024 किया गया था। एएनएम भर्ती के लिए आयोजित कम्प्यूटर आधारित टेस्ट में 46,862 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा में कुल 8791 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों के लिए 16 फरवरी 2024 से दस्तावेज सत्यापन का कार्य दो पालियों में पटना में आयोजित होगा। आयोग ने अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखने की बात कही है।
बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम: ऐसे जांचे
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर View Scorecard For Advertisement No.07/2022 (ANM) लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी