Bihar Teacher Recruitment: बिहार में अब नहीं होगी टीईटी परीक्षा, सीटेट पास बनेंगे शिक्षक, सरकार ने लिया फैसला
Saurabh Pandey | February 16, 2026 | 01:22 PM IST | 1 min read
बिहार में अब तक केवल दो बार ही टीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के माध्यम से कराई गई थी। पहली बार साल 2011 में और दूसरी बार साल 2017 में यह परीक्षा हुई थी।
नई दिल्ली : बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को खत्म करने की घोषणा की है। अब बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं कराया जाएगा। इस परीक्षा के खत्म होने के बाद अब प्रतिवर्ष सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटेट में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
बिहार में प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक) में शिक्षक बनने के लिए सीटीईटी पेपर 1 में उम्मीदवारों को क्वालीफाई होना होगा, वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) में शिक्षक बनने के लिए सीटीईटी पेपर 2 में क्वालीफाई होना अनिवार्य होगा।
शिक्षा विभाग के अनुसार, वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटेट परीक्षा हर साल नियमित रूप से होती है। राज्य सरकार का मानना है कि सीटेट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पर्याप्त है, जिससे शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
अब तक दो बार हुई थी टीईटी परीक्षा
बिहार में अब तक केवल दो बार ही टीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के माध्यम से कराई गई थी। पहली बार साल 2011 में और दूसरी बार साल 2017 में यह परीक्षा हुई थी।
बिहार शिक्षा विभाग की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक सीबीएसई द्वारा केंद्र स्तर पर प्रतिवर्ष सीटीईटी का आयोजन करवाया जा रहा है। इस परीक्षा से भर्ती में शामिल होने के लिए पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार मिल रहे हैं जिससे राज्य स्तरीय टीईटी करवाने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे में इस परीक्षा को न आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच