बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023 (जारी): बिहार एसटीईटी परिणाम bsebstet.com पर; आधिकारिक वेबसाइट लिंक
Alok Mishra | October 3, 2023 | 03:47 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023 लिंक दोपहर 2:30 बजे उपलब्ध कराया गया। सीधे लिंक से जुड़ा अपडेट, डाउनलोड करने के चरण, उत्तीर्ण प्रतिशत रुझान के बारे में जानें
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज, 3 अक्टूबर को बिहार एसटीईटी परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023 की घोषणा आज बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने की। राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार बीएसईबी एसटीईटी 2023 परिणाम बिहार एसटीईटी परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट, bsebstet.com पर देख सकते हैं। “माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी), 2023 का परिणाम कल दिनांक 03.10.2023 को दोपहर 2:30 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन स्थित सभागार में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी किया जाएगा।” यह जानकारी परीक्षा अधिकारियों से Careers360 को पहले ही बता दिया था।
उम्मीदवार पेपर 1 के लिए बीएसईबी एसटीईटी विषय-वार परिणाम यहां देख सकते हैं- हिंदी: 88.44 प्रतिशत, उर्दू: 90.51 प्रतिशत, बांग्ला: 93.83 प्रतिशत, मैथिली: 76.42 प्रतिशत, संस्कृत: 83.12 प्रतिशत, अरबी: 98 प्रतिशत, फ़ारसी: 74.42 प्रतिशत, भोजपुरी: 92 प्रतिशत, अंग्रेजी: 90.91 प्रतिशत, गणित: 88.34 प्रतिशत, विज्ञान: 83.98 प्रतिशत, सामाजिक विज्ञान: 84.32 प्रतिशत, शारीरिक शिक्षा: 66.99 प्रतिशत, संगीत: 46.49 प्रतिशत, ललित कला: 72.08 प्रतिशत, नृत्य: 72.96 प्रतिशत।
बोर्ड ने 15 सितंबर से विभिन्न विषयों के लिए अनंतिम बीएसईबी एसटीईटी उत्तर कुंजी 2023 जारी करना शुरू कर दिया दिया था। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करके उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते थे। आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद वांछित बदलाव के साथ बीएसईबी द्वारा अंतिम आंसर की अपलोड की जाएगी। बीएसईबी एसटीईटी 2023 परिणाम पीडीएफ अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित होता है। बीएसईबी एसटीईटी 2023 का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर तक दो पालियों में किया गया। बोर्ड ने 18 सितंबर को गणित के पेपर के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की। एसटीईटी परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें पेपर 1 माध्यमिक और पेपर 2 वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए होता है।
बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 2023: कैसे डाउनलोड करें?
- बिहार एसटीईटी परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- रिजल्ट के लिए लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें
- बिहार एसटीईटी 2023 स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल