Bihar STET Admit Card 2024: बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड 2024 जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 31, 2024 | 02:57 PM IST | 1 min read
एडमिट कार्ड 8 फरवरी 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। बिहार एसटीईटी परीक्षा 1 से 20 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईडीबी) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 का तीसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड 8 फरवरी 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। बिहार एसटीईटी परीक्षा 1 से 20 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, बोर्ड ने 18 जनवरी को दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी किया था। बीएसईबी ने कहा कि परीक्षा का तीसरा डमी एडमिट कार्ड 31 जनवरी से 8 फरवरी तक उपलब्ध होगा।
Bihar STET 2024 Admit Card- कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार बीएसईबी एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाएं।
-
तीसरे डमी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
Bihar STET 2024 Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
आगे की आवश्यकता के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
इसके साथ ही बोर्ड एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वे यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर एडमिट कार्ड में सुधार करा सकते हैं। बीएसईबी ने कहा कि छात्रों के लिए गलती सुधारने का यह आखिरी मौका है।
आपको बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) साल में दो बार बिहार एसटीईटी (Bihar STET 2024) आयोजित करता है। परीक्षा पेपर 1 (कक्षा 9-10) और पेपर 2 (कक्षा 11-12) दोनों के लिए ऑनलाइन आयोजित की जाती है।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी परीक्षा 2024 में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 40% अंक की आवश्यकता होती है।
अगली खबर
]Bihar Board 2024 Exam: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा कल से शुरू, जानें परीक्षा से जुड़ी अहम गाइडलाइंस
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी जिसमें 6,26,431 छात्राएं और 6,77,921 छात्र समेत 13,04,352 विद्यार्थी भाग लेने वाले हैं। बोर्ड ने छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई