Bihar STET 2026 Registration: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण आज से शुरू, लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | August 17, 2026 | 10:55 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू की जाएगी। पेपर-1 (माध्यमिक) और पेपर-2 (उच्च माध्यमिक) के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर 17 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार एसटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी/ ईबीसी को एक पेपर के लिए 960 रुपये तथा दोनों पेपरों के लिए 1440 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 760 रुपये तथा पेपर-1 + पेपर-2 के लिए 1140 रुपये जमा करने होंगे।
Bihar State Teacher Eligibility Exam 2026: शैक्षणिक योग्यता
बिहार एसटीईटी पेपर 1 -
- संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री और बीएड परीक्षा उत्तीर्ण या
- संबंधित विषय में कम से कम 45% अंकों में मास्टर डिग्री और बीएड परीक्षा उत्तीर्ण अथवा
- मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 4 वर्षीय बीए एड/ बीएससी एड हो।
बिहार एसटीईटी पेपर 2 -
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर और बीएड डिग्री संबंधित विषय में हो। या
- संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंक और बीए एड/ बीएससी एड डिग्री हो। या
- कम से कम 55 प्रतिशत अंकों में स्नातकोत्तर डिग्री तथा 3 वर्षीय एकीकृत बीएड-एमएड डिग्री हो।
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष की 37 वर्ष व अनारक्षित महिला की 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है।
बीएसईबी एसटीईटी 2026 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को न्यूनतम 50% अंक, बीसी को 45.5%, ईबीसी के 42.5% और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 40% अंक लाना होगा।
बिहार एसटीईटी रजिस्ट्रेशन 2026 की आखिरी तिथि 31 अगस्त है। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।
BSEB STET Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- बिहार एसटीईटी की वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एसटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच