Bihar STET 2024 Admit Card: बिहार एसटीईटी 2024 तीसरा डमी प्रवेश पत्र कल होगा जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Santosh Kumar | January 30, 2024 | 10:54 AM IST | 1 min read
बिहार एसटीईटी 2024 तीसरा डमी प्रवेश पत्र 8 फरवरी 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कल यानी 31 जनवरी को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 का तीसरा डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा। बिहार बोर्ड ने यह जानकारी साझा की है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड 8 फरवरी 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इससे पहले, बोर्ड ने 18 जनवरी को दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी किया था। बीएसईबी ने कहा कि परीक्षा का तीसरा डमी एडमिट कार्ड 31 जनवरी से 8 फरवरी तक उपलब्ध होगा।
बोर्ड एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वे यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर एडमिट कार्ड में सुधार करा सकते हैं। बीएसईबी ने कहा कि छात्रों के लिए गलती सुधारने का यह आखिरी मौका है।
Bihar STET 2024 Admit Card- कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार बीएसईबी एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाएं।
- तीसरे डमी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- Bihar STET 2024 Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आगे की आवश्यकता के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई