Bihar Police SI Main Exam 2023: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड 6 फरवरी को होगा जारी
Santosh Kumar | February 2, 2024 | 01:13 PM IST | 1 min read
बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए कुल 1275 रिक्तियां जारी की गई थीं। मुख्य परीक्षा परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने एसआई पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 6 फरवरी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। आयोग ने बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह साढ़े 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा।
आपको बता दें कि बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए कुल 1275 रिक्तियां जारी की गई थीं। जिसके तहत चरण 1 की परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 25 जनवरी 2024 को घोषित किया गया। अब चरण 2 (मुख्य) परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी पात्र उम्मीदवार जो प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन्हें परीक्षा प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट परीक्षा हॉल में ले जाना होगा। नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ फोटो-पहचान प्रमाण जैसे वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड भी लाना होगा।
Bihar Police SI Admit Card 2024- डाउनलोड प्रक्रिया
बिहार पुलिस एसआई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, अभ्यर्थी इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर “ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण नंबर,रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है तो आप बिहार पुलिस सेवा आयोग के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232114/2232509 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा