Bihar Police Constable 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट डेट घोषित, 25 नवंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | November 18, 2025 | 03:40 PM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक की परीक्षाएं होंगी एवं पुरूष अभ्यर्थियों के लिए उंचाई एवं सीना की माप तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए उंचाई एवं वजन की माप निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाएगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय चयन पर्षद कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड की तिथि घोषित कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड लिंक 25 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से सक्रिय हो जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपना ई-प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, वे 12 और 13 दिसंबर, 2025 को केन्द्रीय चयन पर्षद के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकट), पटना- 800001 स्थित कार्यालय से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डुप्लिकेट प्रवेश-पत्र अपने खर्च पर प्राप्त कर सकते हैं।
पीईटी चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण है। केवल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को ही इसमें बैठने की अनुमति होगी। पीईटी स्थल पर प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य है और इसमें परीक्षा की तिथि, समय, रिपोर्टिंग निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
Bihar Police Consatble Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण
- सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2025' से संबंधित लिंक पर जाएं।
- अब अपना लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए विवरण सबमिट करें।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट लें।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पर पीईटी तिथि, स्थान और निर्देशों सहित सभी जानकारी चेक करें।
Bihar Police Constable PET: पीईटी परीक्षा तिथि
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 15 दिसंबर, 2025 से शुरू की जाएगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक की परीक्षाएं होंगी एवं पुरूष अभ्यर्थियों के लिए उंचाई एवं सीना की माप तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए उंचाई एवं वजन की माप निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाएगी।
Bihar Police Constable PET: दस्तावेज सत्यापन
बिहार पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा के दिन ही अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। इसके लिए कोई दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथि पर ही सभी अभ्यर्थी निर्धारित समय पर अपने प्रवेश-पत्र तथा मूल प्रमाण-पत्रों तथा उनकी एक सेट स्वप्रमाणित प्रति के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल