Bihar OFSS 11th Admission 2026: बिहार में ओएफएसएस के जरिए कक्षा 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि 1 जून तक बढ़ी
Santosh Kumar | May 29, 2026 | 11:47 AM IST | 2 mins read
ओएफएसएस के माध्यम से बिहार में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर चल रही है।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 'ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स' (ओएफएसएस) के माध्यम से कक्षा 11 (इंटरमीडिएट) में दाखिले की प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी है। अब छात्र 1 जून तक अपने आवेदन और दाखिले से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। यह विस्तार उन छात्रों की सुविधा के लिए दिया गया है, जो पहले तय की गई समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए।
ओएफएसएस के माध्यम से बिहार में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर चल रही है। बिहार बोर्ड ने 'एक्स' हैंडल पर नामांकन के लिए आवेदन की विस्तारित समय सीमा की घोषणा की।
BSEB OFSS Admission 2026: कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र पात्र
जिन छात्रों ने बोर्ड द्वारा आयोजित माध्यमिक विशेष और कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 उत्तीर्ण कर ली है, वे 29 मई से 1 जून तक राज्य के इंटरमीडिएट-स्तरीय शिक्षण संस्थानों में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
माध्यमिक विशेष और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है। इन परीक्षाओं में पास स्टूडेंट्स के साथ सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड से 10वीं पास छात्र भी ओएफएसएस के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar OFSS Admission 2026: बीएसईबी ओएफएसएस हेल्पडेस्क
समिति इंटर सत्र 2026–28 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाएगी। छात्र आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध ‘OFSS Bihar Info’ मोबाइल ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।
ओएफएसएस के तहत कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कुल ₹350 का शुल्क जमा करना होगा। इसमें ₹150 का आवेदन शुल्क और ₹200 का संस्थागत शुल्क शामिल है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
किसी भी जानकारी के लिए, या कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरने से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए, स्टूडेंट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के हेल्पलाइन नंबरों: 0612-2230009 / 0612-2230051 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]CBSE OSM Controversy: ओएसएम से जुड़े विवाद के बीच मनीष सिसोदिया ने सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए
'एक्स' पर एक पोस्ट में दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कई छात्र और अभिभावक 'सीबीएसई मूल्यांकन घोटाले' से परेशान हैं और उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चों का भविष्य क्यों प्रभावित हो रहा है।"
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार