Bihar OFSS Class 11 Admission 2026: बिहार ओएफएसएस 11वीं प्रवेश पोर्टल 15 सितंबर से फिर खुलेगा, लास्ट डेट जानें

Abhay Pratap Singh | September 11, 2026 | 02:18 PM IST | 2 mins read

इच्छुक विद्यार्थी अपनी पसंद के संकाय एवं विषय में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए संबंधित संस्थान के प्राचार्य से संपर्क कर अनुरोध कर सकते हैं।

हर संकाय में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी OFSS पोर्टल पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, स्पॉट नामांकन के तहत ओएफएसएस कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया 15 से 18 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी।

इच्छुक विद्यार्थी अपनी पसंद के संकाय एवं विषय में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए संबंधित संस्थान के प्राचार्य से संपर्क कर अनुरोध कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित प्राचार्य द्वारा रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा। सीबीएससी, सीआईएससीई एवं अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र भी स्पॉट नामांकन कर सकते हैं।

बीएसईबी ने बताया कि नामांकन लेने के बाद संबंधित संस्थान द्वारा 19 सितंबर 2026 तक नामांकित विद्यार्थियों की सूची ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। नोटिस में कहा गया कि, “स्पॉट नामांकन के तहत सत्र 2026-28 के लिए ओएफएसएस के माध्यम से 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 15 से 18 सितंबर तक अंतिम मौका।”

Also read UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

हर संकाय में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी OFSS पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए विद्यार्थियों को ओएफएसएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर या बिहार विद्यालय समिति के ‘एक्स’ हैंडल @officialbseb पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

छात्रों को बिहार राज्य के सभी 38 जिलों में बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) से संबद्ध और मान्यता प्राप्त विभिन्न कॉलेजों/ स्कूलों (अल्पसंख्यक संस्थानों और आवासीय संस्थानों को छोड़कर) में कला/ विज्ञान/ वाणिज्य/ कृषि/ व्यावसायिक के इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों में ओएफएसएस के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

OFSS Bihar Class 11 Admission 2026: आवश्यक दस्तावेज

ओएफएसएस बिहार कक्षा 11 प्रवेश 2026 के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड, 10वीं कक्षा का रोल नंबर, रोल कोड, 10th सर्टिफिकेट, विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]