Trusted Source Image

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

Saurabh Pandey | September 10, 2026 | 05:48 PM IST | 2 mins read

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 28 सितंबर तक चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा कर सकेंगे। पहले इसके लिए अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित थी।

जिन छात्रों का फॉर्म या फीस जमा होना बाकी था, वे 30 सितंबर तक अपना आवेदन ऑनलाइन पूरा करवा सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
जिन छात्रों का फॉर्म या फीस जमा होना बाकी था, वे 30 सितंबर तक अपना आवेदन ऑनलाइन पूरा करवा सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथियों में विस्तार किया है। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों द्वारा सभी पात्र छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क का चालान 28 सितंबर 2026 तक कोषागार में जमा करना होगा।

इसके बाद, कोषागार में जमा किए गए शुल्क की जानकारी और छात्रों के शैक्षणिक विवरण को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 (रात 12 बजे तक) तय की गई है।

संशोधन और फॉर्म जमा करने की समय-सीमा

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने के लिए 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 (रात 12 बजे तक) की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान केवल विवरणों में संशोधन ही किया जा सकेगा। किसी भी नए छात्र का फॉर्म अपलोड या स्वीकार नहीं होगा। इसके बाद, प्रधानाचार्यों को पंजीकृत छात्रों की फोटोवाली नामावली और संबंधित कोषपत्र की प्रति 15 अक्टूबर 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करनी होगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 1 से 6 अक्टूबर के दौरान संशोधन की कार्रवाई के बाद विवरणों में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे बढ़ाई गई तिथियों के अनुसार ही समय पर प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि इसके बाद आवेदन प्रक्रिया के लिए कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

Also read NIOS Practical Admit Card 2026: एनआईओएस 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड sdmis.nios.ac.in पर जारी

UP Board Exam 2027: रोल नंबर और एडमिट कार्ड

जब जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को 15 अक्टूबर, 2026 तक फोटो वाली लिस्ट और ट्रेजरी से जुड़ा फॉर्म मिल जाएगा, तो 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार करने के लिए रिकॉर्ड संबंधित बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज दिए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications