Saurabh Pandey | September 9, 2026 | 05:42 PM IST | 1 min read
एनआईओएस ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अक्टूबर -नवंबर में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in या स्टूडेंट पोर्टल, sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी स्ट्रीम के रजिस्टर्ड विद्यार्थी अपने 12 अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में कैंडिडेट्स के बारे में जरूरी जानकारी होती है, जैसे कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर कोड, एग्जाम सेंटर का पूरा पता, सब्जेक्ट के हिसाब से परीक्षा की तारीखें और हर पेपर के लिए तय समय।
एनआईओएस 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी कैंडिडेट्स को उस पर दी गई सभी जानकारियों, जैसे पर्सनल डिटेल्स, सब्जेक्ट कोड, पेपर की तारीख इत्यादि को वेरिफाई करना अनिवार्य है। सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को हॉल पास दिए जाएंगे, जिन्होंने अपनी परीक्षा फीस जमा कर दी है और जिनकी फोटो NIOS डेटाबेस में अपडेट हो गई है। वेरिफिकेशन के लिए, जो उम्मीदवार फोटो न होने की वजह से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें अपनी फोटो वेरिफाई करवाने के लिए अपने नजदीकी NIOS सेंटर से संपर्क करना चाहिए।