Abhay Pratap Singh | June 5, 2026 | 12:00 PM IST | 1 min read
एनआईओएस कक्षा 12वीं परिणाम 2026 में प्राप्त अंकों की पुनर्जांच/ पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र 10 जून से 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in के माध्यम से अपना एनआईओएस कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 जांच सकते हैं।
एनआईओएस क्लास 12 ऑनलाइन मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के लिए नामांकन संख्या और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। संस्थान की ओर से एनआईओएस सीनियर सेकेंडरी 2026 परीक्षा 10 अप्रैल से 6 मई तक आयोजित की गई थी।
छात्रों को अपने अंकों की पुनर्जांच और पुनर्मूल्यांकन का मौका भी दिया गया है। इसके लिए 10 जून से 25 जून तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। रीचेकिंग के लिए प्रति विषय 400 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए 1000 रुपये (प्रति सब्जेक्ट) देना होगा।
एनआईओएस 12वीं परिणाम में सुधार के लिए आवेदन सीनियर सेकेंडरी सार्वजनिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए। प्रत्येक सुधार के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। किसी भी प्रश्न के लिए rcell@nios.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रमों की सार्वजनिक परीक्षा के विषयों में सुधार के लिए https://sdmis.nios.ac.in पर लॉगिन करना होगा और ‘आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनआईओएस 12वीं का परिणाम 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं:
भारत में लिवरपूल विश्वविद्यालय परिसर खुलने से द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा मिलने तथा छात्रों के लिए शैक्षिक अवसरों का विस्तार होने एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग गहरा होने की उम्मीद है।
Abhay Pratap Singh