Bihar NMMS Scholarship 2024-25: बिहार एनएमएमएस स्कॉलरशिप परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी, 7 दिसंबर तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | December 2, 2024 | 07:09 PM IST | 2 mins read
बिहार एनएमएमएस परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 25 जनवरी को जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), बिहार ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर से बढ़ाकर 7 दिसंबर कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एससीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार एनएमएमएस छात्रवृत्ति 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NMMS QP's: Uttar Pradesh | Haryana | Tamil Nadu | Puducherry | Gujarat | Delhi | Telangana
NMMS: Sample Papers | Mock Test
बिहार एनएमएमएस परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 25 जनवरी को जारी की जाएगी, जबकि उम्मीदवारों को 31 जनवरी, 2025 तक उत्तर कुंजी को चुनौती देने का अवसर दिया जाएगा।
बिहार एनएमएमएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 से 19 जनवरी के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों को 10 दिसंबर तक विद्यालय स्तर पर स्वीकृत किया जाएगा।
Bihar NMMS Scholarship 2024: पात्रता मानदंड
बिहार एनएमएमएस छात्रवृत्ति 2024 के लिए पात्रता मानदंड की जानकारी नीचे दी गई है-
- एनएमएमएस में अंतिम रूप से चयनित छात्र, छात्राओं को कक्षा 8 की परीक्षा न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण करना होगा।
- एससी एवं एसटी कैटेगरी के छात्र, छात्राओं के लिए 5% की छूट होगी।
- बिहार एनएमएमएस के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।
- छात्र-छात्राओं के माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 3.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- जाति प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं करने की स्थिति में सामान्य श्रेणी का विकल्प चयन किया जाएगा।
NMMS Bihar 2024: आवेदन प्रक्रिया
राज्य सरकार, सरकारी और स्थानीय निकाय स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को हर साल 12,000 रुपये (1,000 रुपये प्रति माह) छात्रवृत्ति दी जाती है। बिहार में एनएमएमएस छात्रवृत्ति के तहत 5433 छात्रों का चयन किया जाता है।
इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए सफल छात्रों का चयन एससीईआरटी पटना द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। बिहार एनएमएमएस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है-
- आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर उम्मीदवार पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
- सफल पंजीकरण के बाद पोर्टल पर लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल