Bihar ITICAT Result 2025: बिहार आईटीआईसीएटी रिजल्ट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | July 3, 2025 | 01:22 PM IST | 1 min read
बिहार आईटीआईसीएटी 2025 रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा परिषद (BCECEB) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 2025 (ITICAT 2025) का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार आईटीआईसीएटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार आईटीआईसीएटी 2025 रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीसीईसीईबी ने आईटीआईसीएटी 2025 एंट्रेंस एग्जाम के लिए डिस्ट्रिक-वाइज रैंक कार्ड और ओपन मेरिट रैंक कार्ड ऑनलाइन माध्यम में https://bceceboard.bihar.gov.in/ITICAT2025_RANK/ पर जारी किया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल सभी अभ्यर्थियों, संबंधित संस्थानों एवं सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि 15 जून, 2025 को आयोजित ITICAT 2025 का ओपन/ जिलावार पात्रता प्राप्त अभ्यर्थियों का रैंक कार्ड बीसीईसीईबी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।”
बिहार आईटीआईसीएटी रिजल्ट 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। बिहार आईटीआईसीएटी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। बिहार आईटीआई मेरिट लिस्ट 2025 बोर्ड द्वारा आयोजित आईटीआईसीएटी प्रवेश परीक्षा 2025 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की गई है।
बिहार आईटीआई रैंक कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, श्रेणी (यूआर/ओबीसी/एससी/एसटी/आदि), प्राप्त अंक, कुल अंक, रैंक (समग्र एवं श्रेणीवार) सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बीसीईसीईबी की वेबसाइट पर जाएं।
BCECEB ITICAT Rank Card Download 2025: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट इन चरणों का पालन करके बिहार आईटीआई सीएटी रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- डाउनलोड सेक्शन में ‘Rank Card of ITICAT-2025’ पर क्लिक करें।
- ITICAT 2025 ओपन/ जिलावार रैंक कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- बिहार आईटीआईसीएटी 2025 रैंककार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम