Bihar Heatwave 2024: बिहार में भीषण गर्मी के चलते 15 जून तक सरकारी स्कूल रहेंगे बंद, छात्रों को दी गई ये सलाह
Abhay Pratap Singh | June 11, 2024 | 01:57 PM IST | 2 mins read
बिहार राज्य में 10 जून 2024 दिन सोमवार को बक्सर और भोजपुर जिले में सबसे अधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
नई दिल्ली: बिहार राज्य में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के चलते राज्य शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राज्य शिक्षा विभाग बिहार ने मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते सोमवार को जारी आदेश में 11 जून से 15 जून तक स्कूलों को बंद करने को कहा है।
आईएमडी के पटना केंद्र ने एक बयान में कहा कि, “14 जून तक राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में भीषण गर्मी रहने की संभावना है। इस दौरान लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि लंबे समय तक धूप में रहने से गर्मी से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।”
बिहार राज्य में 10 जून 2024 दिन सोमवार को बक्सर और भोजपुर जिले में सबसे अधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा दर्ज आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को बिहार राज्य के नौ स्थानों पर 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
शिक्षा विभाग के अपने आदेश में कहा कि, “राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति और आईएमडी द्वारा जारी की गई चेतावनी को देखते हुए विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को 11 जून से 15 जून तक बंद करने का आदेश दिया है।”
आदेश में आगे कहा गया कि, शिक्षकों के लिए भी 15 जून तक छुट्टियां घोषित की जाएंगी। बिहार में हीटवेव के चलते छात्रों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि अधिक समय तक धूप में रहने से छात्र बीमार हो सकते हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक “भीषण गर्मी” की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, 14 जून तक उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि, मौसम विभाग ने 12 जून तक राजधानी पटना में ‘लू’ अलर्ट जारी किया है।
बक्सर अरवल में 45.7 डिग्री, डेहरी में 45.6 डिग्री, औरंगाबाद और बिक्रमगंज में 45.5 डिग्री, गया में 45.1 डिग्री और नवादा में 44.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बताया गया कि, 15 जून के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बुजुर्गों को भी 'लू' से बचने की सलाह दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार