Bihar Health Department Recruitment 2024: बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट में 825 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | April 17, 2024 | 03:10 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2024 से शुरू कर दी गई है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सीनियर रेजिडेंट/ ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboardapl.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2024 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार में सीनियर रेजिडेंट/ ट्यूटर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से ऑनलाइन मोड में शुरू की गई है। उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 26 अप्रैल रात 11:59 बजे तक का समय दिया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 825 रिक्त पद भरे जाएंगे। सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ईबीसी/ एससी/ एसटी/ डीक्यू कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2,250 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। नोटिस में कहा गया कि योग्य उम्मीदवारों की कमी होने पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा होगी। वहीं, भारतीय चिकित्सा परिषद के शिक्षक पात्रता योग्यता के अनुरूप समकक्ष स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री धारक कैंडिडेट भी चयन के पात्र होंगे।
Also read BPSSC SI PET 2024: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी
बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती के लिए सामान्य (पुरुष) वर्ग के कैंडिडेट की अधिकतम आयु 37 वर्ग व महिला उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग ( पुरुष व महिला ) की आयु 40 वर्ष और एससी, एसटी( पुरुष व महिला ) की आयु 42 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से की जाएगी।
Bihar Senior Resident/ Tutor Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboardapl.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Online Portal of Senior Resident / Tutor under Health Dept लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और डिटेल भरकर पंजीकरण करें।
- फिर लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- कैंडिडेट आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच