Bihar Degree College: बिहार सरकार का राज्य के 213 ब्लॉकों में डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला, सीएम ने की घोषणा
Santosh Kumar | February 5, 2026 | 12:26 PM IST | 1 min read
बिहार सरकार ने प्रथम चरण में सभी 213 ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खोलने और जुलाई तक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया है।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य के सभी ब्लॉकों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों, विशेषकर लड़कियों, को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला 'सात निश्चय-3' के चौथे निश्चय उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य के तहत लिया गया है।
सीएम ने कहा कि राज्य के कुल 534 ब्लॉकों में से अब भी 213 ब्लॉक में कोई भी संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं है। सरकार ने प्रथम चरण में इन सभी 213 ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खोलने और जुलाई तक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया है।
सीएम ने कहा कि राज्य के पुराने और शिक्षण संस्थानों को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। कुल 55 शिक्षण संस्थानों का चयन किया गया है। संस्थानों के उन्नयन के लिए योजनाबद्ध कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर कहा कि चयनित शिक्षण संस्थानों के पुराने और अनुभवी शिक्षकों तथा पूर्व छात्र-छात्राओं से विमर्श कर उनके सुझाव प्राप्त करने और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।
सीएम ने कहा कि राज्य के सभी ब्लॉकों में डिग्री कॉलेज की स्थापना से उच्च शिक्षा ग्रहण करने में लड़कियों को विशेष रूप से सुविधा मिलेगी। वहीं, शिक्षण संस्थानों को विकसित किए जाने से युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’