Bihar News: बिहार सरकार ने 12वीं पास करने वालों के लिए ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण की घोषणा की, सीएम ने दी जानकारी
Santosh Kumar | September 16, 2025 | 02:06 PM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर बताया कि सभी आवेदकों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। यह योजना 2 अक्टूबर 2016 से प्रभावी है।
पटना: बिहार सरकार ने घोषणा की है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इससे पहले, सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को 4 प्रतिशत और महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर आवेदकों को 1 प्रतिशत की ब्याज दर पर 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण प्रदान किया जाता था।
मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। यह योजना 2 अक्टूबर 2016 से प्रभावी है। पहले 2 लाख रुपये तक का ऋण 60 किश्तों में चुकाना होता था, जिसे अब बढ़ाकर 84 किश्तें कर दिया गया है।
सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि 2 लाख रुपये से अधिक के ऋण की अदायगी अवधि 84 किस्तों से बढ़ाकर 120 किस्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है।
सीएम ने पोस्ट में आगे लिखा कि इन फैसलों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह व लगन के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे न केवल उनका भविष्य बेहतर होगा, बल्कि राज्य और देश का भविष्य भी बेहतर होगा।
बता दें कि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 2025 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से आगामी चुनाव से पहले कई घोषणाएं की जा रही हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
अगली खबर
]JPSC JET 2025 Exam: झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट 6 अक्टूबर, जानें एग्जाम पैटर्न
आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से जेपीएससी जेईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे। जेपीएससी जेईटी 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल