Bihar DCECE Application Form 2025: बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
Abhay Pratap Singh | April 30, 2025 | 04:13 PM IST | 2 mins read
सफलतापूर्वक डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा फॉर्म 2025 भरने वाले उम्मीदवारों के लिए 8 और 9 मई को एडिट विंडो खोली जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECE Board) ने आज यानी 30 अप्रैल को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, कैंडिडेट अब बिहार डीसीईसीई 2025 एप्लीकेशन फॉर्म 6 मई तक ऑनलाइन माध्यम में भर सकते हैं।
बीसीईसीई बोर्ड डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान 7 मई तक (क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ यूपीआई/ ऑनलाइन) किया जा सकता है। सफलतापूर्वक डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा फॉर्म 2025 भरने वाले उम्मीदवारों को 8 मई और 9 मई को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा [DCECE (PE/PM/PMM)] से संबंधित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की अंतिम तिथि 1 मई, 2025 निर्धारित है। छात्रहित में DCECE-2025 से संबंधित तिथियों में विस्तार किया गया है।”
सूचना में आगे कहा गया, “बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 19 मई को जारी किया जाएगा। पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम समूह (PE) के लिए परीक्षा 31 मई को और पारा मेडिकल - माध्यमिक स्तरीय (PMM) व पारा मेडिकल - इंटरमीडिएट स्तरीय (PM) की परीक्षा 1 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।”
बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंप्टेटिव एग्जाम बोर्ड (BCECEB) ने कहा कि, “दिनांक 7 मई, 2025 तक पूर्ण रूप से भरे गए किसी अभ्यर्थी के आवेदन में यदि कोई त्रुटि रह जाती है, तो वे अपने भरे हुए डाटा को समय-सीमा के दौरान एडिट कर सुधार कर सकते हैं। इसके बाद त्रुटि सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।”
Bihar DCECE Polytechnic / Diploma Online Form 2025: कैसे आवेदन करें?
छात्र निम्नलिखित चरणों की सहायता से बिहार डीसीईसीई 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सेक्शन में ‘BCECE-2025’ पर क्लिक करें।
- फिर, न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें, फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल