Bihar DELED Admit Card 2025: बिहार डीएलएड द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी, 25 फरवरी तक कर सकेंगे सुधार
Santosh Kumar | February 19, 2025 | 01:34 PM IST | 1 min read
बिहार डीएलएड 2025 डमी हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज यानी 19 फरवरी को बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रवेश परीक्षा, 2025 के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड द्वितीय डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
बिहार डीएलएड 2025 डमी हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। डीएलएड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विंडो 19 से 25 फरवरी, 2025 तक सक्रिय रहेगी।
बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी आवेदन संख्या, अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता, जन्मतिथि, लिंग, कोटि, विकलांग, दिव्यांग कोटि तथा अभ्यर्थी का फोटो एवं हस्ताक्षर सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
Bihar DELED Admit Card 2025: बिहार डीएलएड परीक्षा पैटर्न
अभ्यर्थियों को बीएसईबी डीएलएड डमी हॉल टिकट में सुधार करने का भी मौका दिया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, अगर कोई अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर अपनी आरक्षण श्रेणी में बदलाव करता है तो उसे 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
25 फरवरी की समय सीमा के बाद किसी भी अभ्यर्थी को डमी हाल टिकट में कोई भी बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, बिहार डीएलएड परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
Also read Bihar Board Exam 2025 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक गणित आंसर की जारी; प्रश्न पत्र समाधान डाउनलोड करें
Bihar DELED Dummy Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
- बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें