Bihar DElEd Exam: पटना के एक सेंटर पर 14 से 27 सितंबर तक होने वाली परीक्षाएं रद्द, संशोधित एडमिट कार्ड जारी
Santosh Kumar | September 14, 2025 | 04:29 PM IST | 1 min read
जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इस केंद्र पर निर्धारित थी, उनकी नई परीक्षा तिथि और केंद्र का विवरण संशोधित एडमिट कार्ड में दिया गया है।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के दूसरे चरण के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। बोर्ड के आधिकारिक हैंडल पर जारी नोटिस के अनुसार, बीएसईबी ने पटना जिले के एक परीक्षा केंद्र पर 14 से 27 सितंबर 2025 तक होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि अपरिहार्य कारणों से इस केंद्र पर परीक्षा रद्द की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार आराध्या ऑनलाइन परीक्षा केंद्र सेक्टर-1 न्यू मिथिला कॉलोनी, अयोध्या नगरी, दीघा नहर रोड, डीडी मंडल अस्पताल, पिलर संख्या 263 के सामने, सिकंदरपुर, दीघा, पटना में होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
Bihar DElEd Admit Card 2025: एडमिट कार्ड लिंक
जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इस केंद्र पर निर्धारित थी, उनकी नई परीक्षा तिथि और केंद्र का विवरण संशोधित एडमिट कार्ड में दिया गया है। बिहार बोर्ड ने संबंधित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
अभ्यर्थी इसे secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में बैठने के लिए केवल यही संशोधित प्रवेश पत्र मान्य होगा। किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है।
Bihar DElEd Exam 2025: दूसरे चरण के लिए एग्जाम टाइम
पहले जारी अधिसूचना के अनुसार, दूसरे चरण की परीक्षा पटना, भागलपुर, दरभंगा, गयाजी, मुजफ्फरपुर, सहरसा और मुंगेर जिलों में स्थित कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। हालांकि, अब पटना स्थित केंद्र में बदलाव किया गया है।
डीएलएड परीक्षा का पहला चरण 26 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित किया गया था। दूसरे चरण की पहली पाली दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार