Bihar DElEd Counselling 2025: बिहार डीएलएड काउंसलिंग पंजीकरण आज से bsebdeled.com पर शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 29, 2025 | 11:42 AM IST | 2 mins read
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं करते हैं, तो उन्हें चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए डीएलएड काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया 29 नवंबर से शुरू की जाएगी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी, एसटी कैंडिडेट को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। जिन छात्रों को पहले चरण में प्रशिक्षण संस्थान आवंटित हुए हैं, वे 3,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Bihar DElEd Counselling 2025 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
- कैंडिडेट ने न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास किया हो।
- सभी आरक्षित एवं दिव्यांक श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
- कम से कम 50% अंकों में मौलवी की परीक्षा पास ऊर्दू अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
- कक्षा 12वीं में वोकेशनल कोर्स की योग्यता वाले या मध्यमा के बाद इंटर या फौकानियां के बाद इंटर पास छात्र भी डीएलएस कोर्स में नामांकन के लिए पात्र हैं।
नोटिस में कहा गया कि, आवेदकों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग करके सामान्य आवेदन पत्र (CAF) भरना होगा। बिहार डीएलएड परिणाम 2025 के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए सरकारी और निजी संस्थानों में डीएलएस कोर्स की लगभग 30,800 सीटें आवंटित की जाएंगी।
बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 के लिए प्रथम चयन सूची 11 दिसंबर को जारी की जाएगी और उम्मीदवार आवंटित संस्थान में 11 से 16 दिसंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। आवंटित संस्थान में एडमिशन के बाद ही उम्मीदवारों को स्लाइड-अप का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Bihar DElEd counselling 2025 Registration: आवश्यक दस्तावेज
बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 में भाग लेने वाले छात्रों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- डीएलएड जेईटी 2025 स्कोरकार्ड
- बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025
- आधार कार्ड या वैध फोटो पहचान पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अंतिम संस्थान द्वारा जारी स्थानांतरण प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल