Bihar DElEd 2025 Exam: बिहार डीएलएड एग्जाम शेड्यूल जारी; 2 शिफ्ट में परीक्षा, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस
Santosh Kumar | August 22, 2025 | 11:18 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी बिहार डीएलएड 2025 का पहला चरण 26 अगस्त से 13 सितंबर तक और दूसरा चरण 14 से 27 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रवेश परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार डीएलएड परीक्षा 26 अगस्त से 27 सितंबर, 2025 तक राज्य भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, बीएसईबी डीएलएड परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण 26 अगस्त से 13 सितंबर तक और दूसरा चरण 14 से 27 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
बीएसईबी बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 का प्रथम चरण पटना, भोजपुर, भागलपुर, दरभंगा, गया जी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मुंगेर एवं पूर्णिया जिले में स्थित कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
जबकि दूसरे चरण की परीक्षा पटना, भागलपुर, दरभंगा, गयाजी, मुजफ्फरपुर, सहरसा और मुंगेर जिलों में स्थित कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 बोर्ड द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है।
Bihar DElEd 2025 Exam: बिहार डीएलएड 2025 समय सारणी
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 की समय सारणी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है-
| विवरण | शिफ्ट 1 (पहला चरण) | शिफ्ट 2 (पहला चरण) | शिफ्ट 1 (दूसरा चरण) | शिफ्ट 2 (दूसरा चरण) |
|---|---|---|---|---|
|
रिपोर्टिंग टाइम |
सुबह 7:30 बजे |
दोपहर 12:30 बजे |
सुबह 10:30 बजे |
दोपहर 3 बजे |
|
गेट बंद होने का समय |
सुबह 8:30 बजे |
दोपहर 1:30 बजे |
सुबह 11:30 बजे |
दोपहर 4 बजे |
|
परीक्षा का समय |
सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक |
दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक |
दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक |
दोपहर 4:30 बजे से 7 बजे तक |
|
दिव्यंगों के लिए |
सुबह 9 बजे से 12:20 बजे तक |
दोपहर 2 बजे से 5:20 बजे तक |
दोपहर 12 बजे से 3:20 बजे तक |
दोपहर 4:30 बजे से 7:50 बजे तक |
BSEB Bihar DElEd 2025: परीक्षा के लिए दस्तावेज
परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो की पासपोर्ट साइज रंगीन प्रति, प्रवेश पत्र पर चिपकाकर लानी होगी तथा परीक्षा भवन में निरीक्षक के पास जमा करनी होगी, तथा प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी अपने पास रखनी होगी।
डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, फोटोयुक्त राशन कार्ड या अन्य मान्यता प्राप्त फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति और फोटोकॉपी लाना आवश्यक है।
BSEB DElEd 2025 Exam: पेंसिल, बॉल प्वाइंट पेन लाना अनिवार्य
फोटोयुक्त प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के बिना किसी को भी परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि, समय एवं स्थान पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा में पेंसिल और बॉल प्वाइंट पेन लाना अनिवार्य है, जबकि रफ पेपर या अन्य सामग्री लाना वर्जित है। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले प्रत्येक अभ्यर्थी को यूजर नेम और पासवर्ड दिया जाएगा, जिसे दर्ज करने के बाद परीक्षा शुरू होगी।
अगली खबर
]Bihar News: बिहार मंत्रिमंडल ने सभी भर्ती परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 रुपये शुल्क को मंजूरी दी
इस साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और मुख्य परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग