Bihar DElEd Merit List: बिहार डीएलएड की पहली मेरिट सूची आज होगी जारी, प्रवेश प्रक्रिया भी होगी शुरू
Saurabh Pandey | December 11, 2025 | 10:43 AM IST | 2 mins read
बिहार के सरकारी/निजी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया प्रथम मेरिट सूची के आधार पर 11 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 16 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) आज 11 दिसंबर को बिहार डीएलएड 2025 की पहली चयन सूची जारी करेगा। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर बिहार डीएलएड चयन सूची 2025 देख सकते हैं।
बिहार डीएलएड 2025 पहली मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 11 से 16 दिसंबर तक चलेगी। चयनित आवेदकों की संख्या और उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर बीएसईबी तीन डीएलएड चयन सूचियां जारी करेगा।
बिहार के सरकारी और निजी डीएलएड संस्थानों में प्रवेश के लिए पहली चयन सूची बोर्ड द्वारा 11 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी, जिसे संबंधित संस्थान को उनकी लॉगिन आईडी पर भेजा जाएगा। कट ऑफ रैंक भी 11 दिसंबर 2025 को बोर्ड के पोर्टल पर जारी की जाएगी, जिसे आवेदक बोर्ड के पोर्टल bsebdeled.com पर देख सकते हैं।
Bihar DEIEd 2025: चयन सूची डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
- फिर, लिंक सेक्शन में जाएं।
- अब 'बिहार DEIEd चयन सूची' लिंक चुनें।
- इसके बाद सूची आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब बिहार डीएलएड चयन सूची 2025 डाउनलोड करें।
Bihar DElEd Merit List: इंटिमेशन लेटर
सभी आवेदकों को उनकी लॉगिन आईडी पर पहला सूचना पत्र भी भेजा जाएगा, जिसे वे पोर्टल पर अपनी आईडी और पासवर्ड दर्ज करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सभी चयनित उम्मीदवारों को एसएमएस भी भेजा जाएगा।
Also read IBPS PO Mains Score Card 2025: आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, डाउनलोड करें
Bihar DElEd Merit List: स्लाइड अप' विकल्प मौजूद
यदि आवेदक पहले चरण में कम प्राथमिकता वाले संस्थान में चयन से संतुष्ट नहीं है, तो वे प्रवेश के बाद 11 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक पोर्टल के माध्यम से छात्र लॉगिन पर जाकर 'स्लाइड अप' विकल्प का उपयोग करके अपने द्वारा दिए गए उच्च प्राथमिकता वाले संस्थानों में नामांकन की संभावना तलाश सकते हैं, लेकिन वे कोई नया विकल्प जोड़ या बदल नहीं सकते हैं।
'स्लाइड अप' विकल्प चुनने के बाद, छात्र के लिए आवेदन पत्र में पहले से भरे गए उच्च प्राथमिकता वाले विकल्पों में से किसी एक में दूसरी सूची में चयनित होने की संभावना है, लेकिन दूसरी सूची में आवेदक का नाम चुने जाने के साथ ही, पहले से आवंटित संस्थान की पहली सूची में उसका स्थान रिक्त हो जाएगा।
अगली खबर
]Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, अब तक 8 लाख से अधिक आवेदन, जानें लास्ट डेट
इसमें 7,58,926 छात्र, 62,044 शिक्षक और 14,326 माता-पिता शामिल हैं। यह पहल 'एग्जाम वॉरियर्स' कैंपेन का हिस्सा है, जिसका मकसद युवाओं में एग्जाम से जुड़े स्ट्रेस को कम करना है। रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर, 2025 को शुरू हुआ।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें