Bihar CSBC Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
Abhay Pratap Singh | October 30, 2025 | 12:27 PM IST | 1 min read
बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू है।
नई दिल्ली: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC), बिहार द्वारा जल्द ही मद्यनिषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 5 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। आवेदक की आयु मद्यनिषेद कांस्टेबल और मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल पद के लिए 18 से 25 वर्ष और जेल वार्डर पद के लिए 18 से 23 वर्ष हो। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ऑनलाइन माध्यम में 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 4,128 पदों को भरा जाएगा, जिसमें मद्यनिषेद सिपाही के 1603 पद, जेल वार्डर के 2417 और मोबाइल स्क्वायड सिपाही के 108 पद शामिल हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
सीएसबीसी बिहार मद्यनिषेद कांस्टेबल भर्ती 2025 से संबंधित अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Bihar CSBC Prohibition Constable 2025: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, मद्यनिषेध विभाग टैब पर जाएं।
- निषेध कांस्टेबल पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल