Bihar Sakshamta Pariksha Result 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा रिजल्ट कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | March 30, 2024 | 10:06 PM IST | 1 min read
बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया गया था।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आज यानी 30 मार्च को बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 कक्षा 6 से 8 तक के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.bsebsakshamta.com पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम में रिजल्ट देख सकते हैं।
बीएसईबी द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि बिहार सक्षमता परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक में कुल 23,873 शिक्षक शामिल हुए थे, जिनमें से 22,941 शिक्षक उत्तीर्ण हुए है। बिहार सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षकों का प्रतिशत 96.10% है। वहीं, इस परीक्षा में कुल 932 शिक्षक असफल हुए हैं।
बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार राज्य भर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 के छात्रों को पढ़ाने के लिए पात्र होंगे। बिहार सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट नवीनतम अपडेट के लिए बीएसईबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बिहार सक्षमता परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 राज्य के नौ जिलों के 52 कंप्यूटर सेंटर पर आयोजित की गई थी।
Bihar Sakshamta Pariksha Result 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सक्षमता परीक्षा रिजल्ट 2024 कक्षा 6-8 डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीएसईबी की वेबसाइट www.bsebsakshamta.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर बिहार सक्षमता परीक्षा रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल