Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट bsebexam.com पर जारी, पास प्रतिशत 85.19% रहा
Santosh Kumar | March 23, 2026 | 01:41 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित की गई। अब, बीएसईबी ने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com, interbiharboard.comपर जारी कर दिया है। बीएसईबी के चेयरमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा है। बोर्ड ने टॉपर्स की जानकारी और अन्य आंकड़े भी साझा किए।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बिहार बोर्ड की 2026 की 12वीं कक्षा के नतीजों में, इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल पास प्रतिशत के मामले में, लड़कियों ने 86.23% के साथ बढ़त बनाई, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.09% रहा।
Bihar Board 12th Result 2026: मूल मार्कशीट स्कूल स्कूल से मिलेगी
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। बीएसईबी ने बिहार बोर्ड कक्षा 12 के नतीजों के साथ-साथ, टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है।
छात्र डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जो कि अस्थायी दस्तावेज के रूप में काम करती हैं; मूल मार्कशीट स्कूल से ही प्राप्त करनी होंगी। बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी देखा जा सकता है।
Also read Bihar Board 12th Result 2026 (Out) Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी; डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
Bihar Board Inter Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com पर जाएं।
- बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, यहां जरूरी विवरण दर्ज करें।
- बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंक देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
BSEB Compartmental Exam 2026: कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन डेट
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
परिणामों की घोषणा करते हुए, बोर्ड ने बताया कि कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन 25 मार्च से 2 अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं। जो छात्र दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई