BSEB 12th Marksheet 2026: बिहार बोर्ड इंटर स्पेशल/कंपार्टमेंट परीक्षा की मार्कशीट जारी, कैसे करें प्राप्त?
Santosh Kumar | September 16, 2026 | 06:03 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट भविष्य की पढ़ाई, कॉलेज एडमिशन और अन्य आधिकारिक कामों के लिए बेहद जरूरी हैं।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट स्पेशल/कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मार्कशीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीएसईबी इंटरमीडिएट स्पेशल/कंपार्टमेंट परीक्षा की मार्कशीट संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालयों में उपलब्ध करा दी गई हैं।
बोर्ड ने इंटरमीडिएट सत्र 2024-26 के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किए हैं। साथ ही, उन स्टूडेंट्स के लिए संशोधित मार्कशीट भी जारी की गई हैं जिनके अंक 12वीं स्पेशल/कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 की स्क्रूटनी के बाद बदले गए।
ये 16 सितंबर से डीईओ के ऑफिस में बंटने के लिए उपलब्ध होंगे। +2 स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को अपने संबंधित डीईओ ऑफिस से ये रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट लेनी होंगी और संबंधित छात्रों में बांटनी होंगी।
Also read Noida School Audit: सीजेपी ने नोएडा के सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, खराब सुविधाओं पर उठाए सवाल
थ्योरी परीक्षाएं 2 से 11 मई तक हुईं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13-14 मई को हुई। नतीजे 23 मई को घोषित किए गए और छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर interbiharboard.com वेबसाइट पर इन्हें देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने जारी मार्कशीट के संबंध में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक अधिसूचना जारी की है। बिहार बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट भविष्य की पढ़ाई, कॉलेज एडमिशन और अन्य आधिकारिक कामों के लिए बेहद जरूरी हैं।
अगली खबर
]BSEB Simultala Admit Card 2027-28: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में सुधार की प्रक्रिया शुरू
आवेदक डमी एडमिट कार्ड देखने और किसी भी तरह की गलती को ठीक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल