Trusted Source Image

BSEB Simultala Admit Card 2027-28: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में सुधार की प्रक्रिया शुरू

Santosh Kumar | September 16, 2026 | 04:33 PM IST | 1 min read

त्रुटि सुधार के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com/login पर लॉग इन करना होगा।

बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (एसएवी), जमुई में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा (सत्र 2027-28) के लिए द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक डमी एडमिट कार्ड देखने और किसी भी तरह की गलती को ठीक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। बोर्ड ने डमी एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की।

करेक्शन विंडो उन स्टूडेंट्स के लिए है जिन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा VI (सेशन 2027-28) में एडमिशन के लिए 'प्रिलिमिनरी एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2027' की एप्लीकेशन प्रोसेस सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

बीएसईबी द्वारा सभी उम्मीदवारों, उनके माता-पिता, संबंधित स्कूल प्रमुखों और सभी ज़िला शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया है कि डमी एडमिट कार्ड में गलतियों को सुधारने की सुविधा 16 से 22 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।

Also readBihar OFSS Class 11 Admission 2026: बिहार ओएफएसएस 11वीं प्रवेश पोर्टल 15 सितंबर से फिर खुलेगा, लास्ट डेट जानें

अगर द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती है (जैसे उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जाति श्रेणी, फोटो आदि), तो छात्र या उनके माता-पिता आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उसमें सुधार कर सकते हैं।

इसके लिए उन्हें अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com/login पर लॉग इन करना होगा। इस समय-सीमा के बाद गलतियों को सुधारने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications