Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम 23 मार्च को जारी होगा, यहां जानें पूरा कार्यक्रम
Abhay Pratap Singh | March 22, 2024 | 08:56 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2024 एसएमएस के माध्यम से भी छात्र चेक कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को BIHAR12 रोल नंबर टाइप करके 56263 पर एसएमएस भेजना होगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा परिणाम 2024 जारी करने की तिथि की घोषणा आज यानी 22 मार्च को कर दी गई है। शेड्यूल के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा।
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में शामिल हुए छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com result पर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम रिजल्ट 2024 जांच सकेंगे। इसके अलावा BIHAR 12 रोल नंबर टाइप करके 56263 पर एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकेंगे।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम 2024 विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के लिए 1 से 12 फरवरी के बीच 1523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। करीब 13.4 लाख परीक्षार्थियों के लिए बीएसईबी द्वारा बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम 2024 का आयोजन किया गया था। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में 6,77,921 छात्र और 6,26,431 छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा था।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज यानी शुक्रवार को सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 की जानकारी देते हुए बताया कि, “बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अध्यक्ष आनन्द किशोर द्वारा 23.03.2024 को दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा।”
Bihar Board 12th Result 2024: डाउनलोड करें
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में शामिल छात्र नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद ‘बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024’ संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा परिणाम प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच