Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट bsebmatric.org पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | March 31, 2024 | 01:45 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 की जांच करने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org या results.biharboardonline.com पर नतीजे देख सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 से 23 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। नतीजों की घोषणा करते हुए बीएसईबी प्रमुख आनंद किशोर ने कहा कि इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.91 रहा है।
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 की जांच करने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 राज्य के 1585 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 8,05,467 छात्र, जबकि 8,58,785 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं थी।
बीएसईबी प्रमुख ने कहा कि Bihar Board 10th Result 2024 के समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ है। पिछले 6 वर्षों की तुलना में, पटना बोर्ड ने सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। साथ ही Bihar Board Matric Result 2024 में 4,52,302 छात्र प्रथम श्रेणी में, 5,24,965 छात्र द्वितीय श्रेणी में और 3,80,732 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। कुल 13,79,842 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं।
How to Download Bihar Board 10th Result 2024
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org पर जाएं।
- Bihar Board 10th Result Link देखने के लिए नया पेज खुलेगा।
- यहां BSEB 10th Result 2024 का रोल कोड, रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
- Bihar Board Matric Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
Also read Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, छात्र इस लिंक से डायरेक्ट देखें परिणाम
Bihar Board Class 10 Result 2024 via SMS: ऐसे रिजल्ट देखें
बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 को ऑफलाइन मोड में एसएमएस के माध्यम से छात्र जांच सकेंगे:
- सबसे पहले मोबाइल पर मैसेज बॉक्स को ओपन करें।
- इसके बाद छात्र BIHAR10 <स्पेस> रोल-नंबर टाइप करें।
- टाइप किए गए मैसेज को अभ्यर्थी 56263 नंबर पर भेजें।
- बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं परिणाम मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
अगली खबर
]Bihar Board 12th Scrutiny 2024: बिहार बोर्ड स्क्रूटिनी/कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन आज से शुरू, जानें डिटेल
अभ्यर्थियों के लिए स्क्रूटिनी फॉर्म आज यानी 28 मार्च से बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बीएसईबी कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू करेग।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा