Santosh Kumar | March 23, 2024 | 01:35 PM IST | 1 min read
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 12वीं की परीक्षा 1 से 12 फरवरी के बीच आयोजित की थी, परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के 12वीं कक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebinter.org पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना होगा। बता दें कि बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 1 से 12 फरवरी के बीच आयोजित की थी।
Bihar Class 12th Quarterly QP's 2026: Maths | Biology | Geography | Political Science
Bihar Class 12th Quarterly AK's 2026: Maths | Biology | Geography | Political Science
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
बीएसईबी प्रमुख आनंद किशोर ने परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि Bihar Board 12th Result 2024 के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ है। पिछले पांच वर्षों की तुलना में, पटना बोर्ड ने सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21 प्रतिशत है।
जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएसईबी ने बताया कि आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जानकारी के मुताबिक 88.84 फीसदी छात्राएं पास हुईं जबकि छात्रों का पास प्रतिशत करीब 85 रहा है।
आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के शामिल थे। 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड ने प्रत्येक 25 अभ्यर्थियों पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
Also readBihar Board Results 2024: एसएमएस पर मिलेगा बिहार बोर्ड रिजल्ट, बस टाइप करना होगा यह नंबर
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट देख सकते हैं-