Bihar BEd Registration 2025: बिहार बीएड अधिसूचना जारी; आवेदन आज से शुरू, अंतिम तिथि 26 सितंबर, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | September 9, 2025 | 02:19 PM IST | 1 min read
बिहार बीएड सीईटी 2025 के लिए आवेदन करने, संपादन करने और विलंब शुल्क के साथ भुगतान करने की अंतिम तिथि 27 से 30 सितंबर तक होगी।
नई दिल्ली: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर ने 4 वर्षीय एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम के लिए राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार बीएड सीईटी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए आवेदन करने, संपादन करने और विलंब शुल्क के साथ भुगतान करने की अंतिम तिथि 27 से 30 सितंबर 2025 तक होगी। उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2025 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar BEd Registration 2025: एग्जाम डेट, आवेदन शुल्क
परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 12 अक्टूबर 2025 तय की गई है। वहीं, रिजल्ट 17 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा। बिहार बीएड सीईटी 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है।
दिव्यांग, ईबीसी, बीसी, महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
Also read UP BEd JEE 2025 Counselling: यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग शुरू, सीट आवंटन डेट
Bihar BEd Notification 2025: पात्रता मानदंड, एग्जाम पैटर्न
चार वर्षीय बीए-बीएड/बीएससी-बीएड एकीकृत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता यह है कि उम्मीदवार ने सीनियर सेकेंडरी (+2) या इसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों।
आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस आदि) के लिए यह न्यूनतम अंक 45% या इसके समकक्ष होना चाहिए। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कुल 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
पाठ्यक्रम में 12वीं स्तर के विषय शामिल हैं, जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी। सफल उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग ऑनलाइन होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार