Bihar BEd CET Registration 2025: बिहार बीएड सीईटी विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि आज, एग्जाम डेट जानें
Santosh Kumar | May 5, 2025 | 11:35 AM IST | 2 mins read
दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रम परीक्षा और सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जिम्मेदारी एलएनएमयू दरभंगा को दी गई है।
नई दिल्ली: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय आज यानी 5 मई को बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। जिन छात्रों ने अभी तक बिहार बीएड सीईटी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बीएड सीईटी लेट फीस के लिए 1 मई 2025 से आवेदन चल रहा है, आज आखिरी दिन है।
छात्र 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ बिहार बीएड सीईटी का फॉर्म भर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग, महिला और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए शुल्क 750 रुपये है।
Bihar BEd CET Registration 2025: एडमिट कार्ड डेट
एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रम परीक्षा और सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जिम्मेदारी एलएनएमयू दरभंगा को दी गई है।
बिहार बीएड सीईटी 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा कर दी गई है। आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 6 से 8 मई 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद अभ्यर्थी 21 मई 2025 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar BEd CET 2025: पात्रता मानदंड, एग्जाम डेट
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा की तिथि 28 मई 2025 तय की गई है। परीक्षा के बाद 10 जून 2025 को रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी तिथियों पर नजर रखें और अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें।
यदि किसी अभ्यर्थी ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी या वाणिज्य में स्नातक या स्नातकोत्तर किया है और कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हैं, तो वह बिहार बी.एड सीईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकता है।
साथ ही अगर किसी ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है और उसमें साइंस या गणित पढ़ा है तो उसके कम से कम 55% अंक होने चाहिए तभी वह इस परीक्षा के लिए योग्य माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जारी ब्रोशर देखें।
अगली खबर
]NEET UG 2025: फर्जी एडमिशन कंपनी बनाकर नीट उम्मीदवारों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार साहू (30), धर्मपाल सिंह और अनिकेत के रूप में हुई है, जो सभी दिल्ली के रहने वाले हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल