Bihar B.Ed Admission 2025: बिहार बीएड एडमिशन राउंड 1 के लिए सीट कंफर्मेशन शुल्क भुगतान का कल आखिरी दिन
Saurabh Pandey | July 14, 2025 | 05:16 PM IST | 1 min read
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड) 2025 का परिणाम 9 जून 2025 को घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद, एलएनएमयू बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है।
नई दिल्ली : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) , बिहार की तरफ से सरकारी और निजी संस्थानों में बीएड प्रवेश के लिए पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग चल रही है। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए काउंसलिंग में ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान, दस्तावेज सत्यापन, विकल्प भरना और सीट आवंटन शामिल है
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों द्वारा कॉलेज/संस्थानों के विकल्प भरने और वरीयता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की समय-सीमा16 जून से 29 जून तक निर्धारित थी।
बिहार बीएड काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए सीट कंफर्मेशन शुल्क 3000 रुपये का भुगतान कल यानी 15 जुलाई तक कर सकते हैं। संबंधित कॉलेज/संस्थान में पेपर सत्यापन और पहले राउंड का प्रवेश 16 जुलाई तक चलेगा।
Bihar BEd. CET 2025: काउंसलिंग दस्तावेज
- बिहार बी.एड. सीईटी मार्कशीट
- बिहार बी.एड. कॉल/काउंसलिंग लेटर
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- पहचान पत्र
- जाति, निवास और निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विश्वविद्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यदि एक बार किसी अभ्यर्थी को कोई महाविद्यालय आवंटित हो गया है, तो उन्हें आगे की काउंसलिंग में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को एक या सभी विश्वविद्यालयों से कम से कम 3 कॉलेजों का चयन करना अनिवार्य होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार