Bihar AYUSH NEET UG Counselling 2025: बिहार आयुष नीट यूजी संशोधित शेड्यूल जारी, राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 4, 2025 | 02:19 PM IST | 2 mins read
बीसीईसीईबी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राज्य के सरकारी और निजी आयुष कॉलेजों में बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस (आयुष) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की ओर से बिहार आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए संशोधित शेड्यूल बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, राउंड-1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 9 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
संशोधित शेड्यूल के अनुसार, “राउंड-1 और राउंड-2 के लिए नए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन-सह-विकल्प भरने/आवेदन फॉर्म डेटा संपादन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू है। पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा भुगतान के साथ ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025, रात 10:00 बजे है।”
बीसीईसीईबी की आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजकीय तिब्बी कॉलेज, पटना के बीयूएमएस पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या 32 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है। UGMAC (Ayush) 2025 के ऑनलाइन एप्लीकेशन एवं चॉइस फिलिंग तथा अन्य कार्यक्रम की तिथियों को संशोधित किया गया है।”
बोर्ड ने कहा कि, आयुष पाठ्यक्रम के सभी संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि 7 अक्टूबर, 2025 को पर्षद के वेबसाइट से पुनः अपना संशोधित रैंक कार्ड डाउनलोड कर लें। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Bihar AYUSH NEET UG Counselling 2025 Revised Schedule: संशोधित कार्यक्रम
नीचे सारणी में बिहार आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए संशोधित शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
बोर्ड की वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स अपडेट
|
3 अक्टूबर, 2025 |
|
नए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन-सह-विकल्प भरने / आवेदन पत्र डेटा के संपादन (राउंड-1 और राउंड-2) के लिए संशोधित तिथि
|
4 अक्टूबर, 2025 |
|
पंजीकृत उम्मीदवार द्वारा भुगतान के साथ ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि/आवेदन पत्र डेटा का संपादन (राउंड-1 और राउंड-2)
|
6 अक्टूबर, 2025 (रात 10:00 बजे तक) |
|
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि (राउंड-1 और राउंड-2)
|
6 अक्टूबर, 2025 (रात 11:59 बजे तक)
|
| संशोधित रैंक कार्ड जारी करने की तिथि | 7 अक्टूबर, 2025 |
|
राउंड-1 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम
|
9 अक्टूबर, 2025 |
| राउंड 1 अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड तिथि | 9 से 11 अक्टूबर, 2025 तक |
| राउंड 1 के लिए दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश | 10 से 12 अक्टूबर, 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार