Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2024: बिहार में स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख से अधिक वेतन
Abhay Pratap Singh | March 15, 2024 | 02:44 PM IST | 2 mins read
बिहार विधानसभा सचिवालय में इस भर्ती अभियान के तहत कुल 26 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा सचिवालय में स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए बिहार विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट blcsrecruitment.com के माध्यम से उम्मीदवारों के लिए 12 मार्च से आवेदन शुरू कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 26 रिक्तियों में से असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर के 19 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 5 पद और स्टेनोग्राफर के 2 पद भरे जाएंगे।
आवेदन शुल्क-
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी और बिहार राज्य की महिला उम्मीदवारों को 150 रुपये फीस जमा करना होगा।
आयु सीमा-
- असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए।
- स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन के लिए कम से कम आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता-
- स्टेनोग्राफर: कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री हो। साथ ही हिंदी शॉर्टहैंड की स्पीड 150 शब्द प्रति मिनट और हिंदी या इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट आनी चाहिए।
- डेटा एंट्री ऑपरेटर: किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से कक्षा 12वीं पास हो। इसके अलावा कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड 8 हजार की डिप्रेशन अनिवार्य है।
- असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर: ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा हिंदी और इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट हो।
बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- उम्मीदवार कैटेगरी के अनुसार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर लें।
चयन प्रक्रिया और वेतन-
बिहार विधानसभा सचिवालय में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर पद पर चयनित कैंडिडेट को 44,900 से 142,400 रुपये, डेटा एंट्री ऑपरेटर को 25,500 से 81,100 रुपये और स्टेनोग्राफर को 25,500 से 81,100 रुपये वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी