Bihar ANM Result 2025: बिहार एएनएम रिजल्ट घोषित, डीवी के लिए 7,780 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किए गए, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | January 23, 2026 | 09:13 AM IST | 1 min read
बिहार एएनएम रिजल्ट 2025 पीडीएफ के अनुसार, कुल 7,780 कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है
नई दिल्ली: स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (एसएचएसबी) ने एएनएम (ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ) भर्ती 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 5006 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है, और उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बिहार एएनएम रिजल्ट पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। बिहार एसएनएम रिजल्ट में चुने गए उम्मीदवारों की डिटेल्स शामिल हैं।
बिहार एएनएम रिजल्ट 2025 पीडीएफ के अनुसार, कुल 7,780 कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा 17 से 19 दिसंबर, 2025 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की गई।
मेरिट के आधार पर, कैटेगरी-वाइज वैकेंसी के 1:1.5 के अनुपात में कैंडिडेट्स को डीवी के लिए बुलाया गया है। कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और डीवी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की लिस्ट सहित पूरी जानकारी दी गई है।
Bihar ANM Result 2025: बिहार एएनएम डीवी डेट्स
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 1, 2 और 3 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दो बैच में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (एसआईएचएफडबल्यू), शेखपुरा, पटना-14 में होगा।
सुबह की शिफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 9:30 बजे है, और दूसरी की शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से संबंधित सवालों/जानकारी के लिए, इस फोन नंबर 8544421978 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bihar ANM Document Verification: दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम
बिहार एएनएम डीवी प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट में दिखाए गए क्रम संख्या के अनुसार पहुंचना होगा-
| डेट |
क्रम संख्या बैच-I
|
क्रम संख्या बैच-II
|
|---|---|---|
|
27 जनवरी |
1 से 486 |
487 से 972 |
|
28 जनवरी |
973 से 1459 |
1460 से 1945 |
|
29 जनवरी |
1946 से 2432 |
2433 से 2918 |
|
30 जनवरी |
2919 से 3405 |
3406 से 3891 |
|
31 जनवरी |
3892 से 4378 |
4379 से 4864 |
|
1 फरवरी |
4865 से 5351 |
5352 से 5837 |
|
2 फरवरी |
5838 से 6324 |
6325 से 6810 |
|
3 फरवरी |
6811 से 7297 |
7298 से 7780 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच