Trusted Source Image

MPESB Group 2 Sub Group 3 Admit Card 2026: एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 एडमिट कार्ड जारी, 28 जनवरी को परीक्षा

Saurabh Pandey | January 22, 2026 | 08:48 PM IST | 2 mins read

एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) और दो लेटेस्ट पासपोर्ट आकार की तस्वीरें साथ लेकर जाना होगा।

एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र लेकर जाना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र लेकर जाना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीईएसबी ने ग्रुप 2, सब ग्रुप 3 पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा तिथि देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि ग्रुप-2 सब ग्रुप 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 23 जनवरी 2026 से किया जाना था। अपरिहार्य कारणों से इस परीक्षा का आयोजन अब 28 जनवरी 2026 से किया जाना है।

MPESB Group 2 Sub Group 3 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर या लेटेस्ट न्यूज के अंतर्गत "परीक्षा प्रवेश पत्र" लिंक खोजें।
  3. ग्रुप-2 (सब ग्रुप-3) संयुक्त भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  5. अपना प्रवेश पत्र देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
  6. एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

Also read MPESB Group 2 Sub Group 3 Exam Date 2026: एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड जल्द

MPESB Group 2 Sub Group 3 Exam 2025: परीक्षा गाइडलाइंस

एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा में प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान आधार बेस्ड बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को परीक्षा में रिपोर्टिंग समय तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद देर से आने वाले अभ्यथियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रानिक डिवाइस यानी मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, लॉग टेबल्स, धूप के चश्में एवं नकल पर्ची आदि का उपयोग पूरी तरफ से वर्जित है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के बाद परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा कक्ष छोडने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केन्द्र पर आवेदक को बाल पॉइंट पेन तथा परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन-पत्र क्रमांक के द्वारा ही परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) और दो लेटेस्ट पासपोर्ट आकार की तस्वीरें साथ लेकर जाना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications