Trusted Source Image

MPESB Group 2 Sub Group 3 Exam Date 2026: एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड जल्द

Saurabh Pandey | January 21, 2026 | 03:52 PM IST | 2 mins read

एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा में प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान आधार बेस्ड बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को परीक्षा में रिपोर्टिंग समय तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद देर से आने वाले अभ्यथियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के बाद परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा कक्ष छोडने की अनुमति नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के बाद परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा कक्ष छोडने की अनुमति नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने ग्रुप 2, सब ग्रुप 3 पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा तिथि देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि ग्रुप-2 सब ग्रुप 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 23 जनवरी 2026 से किया जाना था। अपरिहार्य कारणों से इस परीक्षा का आयोजन अब 28 जनवरी 2026 से किया जाना है।

एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 एडमिट कार्ड जल्द

एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही मंडल की आधिकारिक बेवसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

MPESB Group 2 Sub Group 3 Exam 2025: परीक्षा गाइडलाइंस

एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा में प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान आधार बेस्ड बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को परीक्षा में रिपोर्टिंग समय तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद देर से आने वाले अभ्यथियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रानिक डिवाइस यानी मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, लॉग टेबल्स, धूप के चश्में एवं नकल पर्ची आदि का उपयोग पूरी तरफ से वर्जित है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के बाद परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा कक्ष छोडने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केन्द्र पर आवेदक को बाल पॉइंट पेन तथा परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन-पत्र क्रमांक के द्वारा ही परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Also read SC Law Clerk Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क पदों पर भर्ती, पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन जानें

MPESB Group 2 Sub Group 3 Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या

कैटेगरी
पदों की संख्या
सामान्य
146
ईडब्ल्यूएस
29
अनुसूचित जाति
58
अनुसूचित जनजाति
69
अत्यंत पिछड़ा वर्ग
152
कुल पद
452

MPESB Group 2 Sub Group 3 2025: चयन प्रक्रिया

एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को इन सभी चरणों को पास करना अनिवार्य होगा।

  1. स्क्रीनिंग टेस्ट
  2. सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
  3. इंटरव्यू (मौखिक परीक्षा)
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. मेडिकल टेस्ट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications