Suicide Prevention Day: बीएचयू आत्महत्या रोकथाम के लिए कल से सप्ताह भर चलाएगा जागरूकता अभियान
Santosh Kumar | September 3, 2024 | 07:24 PM IST | 1 min read
इस अभियान में मुख्य परिसर, बरकछा स्थित साउथ कैंपस और विश्वविद्यालय के स्कूलों के छात्र शामिल होंगे। इसका नेतृत्व छात्र डीन कर रहे हैं।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) कल (4 सितंबर) से एक सप्ताह तक विश्वविद्यालय में आत्महत्या रोकथाम पर जागरूकता अभियान चलाएगा। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों में आत्महत्या रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाना, मदद मांगने के व्यवहार को प्रोत्साहित करना और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। बीएचयू का यह अभियान 10 सितंबर, 2024 को आत्महत्या रोकथाम दिवस तक चलेगा।
इस अभियान में मुख्य परिसर, बरकछा स्थित साउथ कैंपस और विश्वविद्यालय के स्कूलों के छात्र शामिल होंगे। इसका नेतृत्व छात्र डीन कर रहे हैं और इसका समन्वय एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट (छात्र विकास) और छात्र परामर्शदाता कर रहे हैं, जिसमें डॉ. एसआरके फेलो का भी सक्रिय योगदान है।
इस अभियान के माध्यम से बीएचयू के छात्र और समुदाय मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों, उपलब्ध सहायता और मदद लेने की आवश्यकता के बारे में जानेंगे। यह पहल मानसिक बीमारी और आत्महत्या के बारे में गलत धारणाओं को दूर करेगी और लोगों को बिना किसी डर के मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
इस अभियान में पोस्टर-मेकिंग, ओपन माइक सेशन, स्लोगन राइटिंग, इंटरेक्टिव वार्ता, नाटक और जागरूकता बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए अन्य कार्यक्रम जैसी कई गतिविधियां शामिल होंगी। ये गतिविधियां इस वर्ष के विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम के अनुरूप हैं।
बीएचयू के डीन ऑफ स्टूडेंट्स ने प्रेस रिलीज के जरिए छात्रों के लिए इस अभियान में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक (https://forms.gle/xHDXNYEQX64JQVoq7) शेयर किया है। छात्र 2 से 7 सितंबर के बीच इस अभियान में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच