BHU SWAYAM: बीएचयू ने स्वयं पोर्टल पर लॉन्च किए 15 कोर्सेस, 22 जुलाई से शुरू होगा पाठ्यक्रम
Saurabh Pandey | May 30, 2024 | 06:53 PM IST | 1 min read
बीएचयू स्वयं के समन्वयक डॉ. आशुतोष मोहन ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के लॉन्च के साथ, बीएचयू ने पहली बार ऑनलाइन शिक्षा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हम सभी इच्छुक शिक्षार्थियों को बीएचयू फैकल्टी से सीखने और अपने शैक्षणिक क्षितिज को व्यापक बनाने के इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित करते हैं।
नई दिल्ली : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विभिन्न संकायों के संकाय सदस्यों ने 2024 सत्र के लिए SWAYAM पोर्टल के लिए 15 पाठ्यक्रम डेवलप किए हैं। ये कार्यक्रम शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकसित किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।
ये पाठ्यक्रम 22 जुलाई 2024 से शुरू होंगे। इनमे शिक्षार्थियों को मैनेजमेंट, वाणिज्य, विज्ञान, चिकित्सा, सामाजिक विज्ञान, मानविकी और दर्शन के व्यापक क्षेत्रों से विविध विषयों में अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। इन पाठ्यक्रमों की अवधि 4 से 12 सप्ताह के लिए होगी। पाठ्यक्रम के सफल समापन के बाद बीएचयू की तरफ से उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
बीएचयू स्वयं के समन्वयक डॉ. आशुतोष मोहन ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के लॉन्च के साथ, बीएचयू ने पहली बार ऑनलाइन शिक्षा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हम सभी इच्छुक शिक्षार्थियों को बीएचयू फैकल्टी से सीखने और अपने शैक्षणिक क्षितिज को व्यापक बनाने के इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित करते हैं।
Also read IIT JAM 2024: आईआईटी जैम की पहली प्रवेश सूची jam.iitm.ac.in पर जारी, काउंसलिंग, सीट आवंटन, कटऑफ
यह पहल न केवल बीएचयू की शैक्षिक गतिविधियोंको बढ़ाती है, बल्कि सभी के लिए सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप भी है। आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर पाठ्यक्रमों के लिए तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं, जो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित हैं। भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया, SWAYAM सभी के लिए सर्वोत्तम शिक्षण-अधिगम संसाधनों को ले जाने का एक प्रयास है, भले ही उनकी भौगोलिक स्थिति और संस्थागत संबद्धता कुछ भी हो।
अगली खबर
]NEST 2024 Registration: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट आवेदन की डेडलाइन 3 जून तक बढ़ी, जानें प्रक्रिया, शुल्क
परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट nextexam.in पर जाकर 3 जून तक NEST 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई थी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा