BHEL Artisan Admit Card 2026: बीएचईएल आर्टिसन एडमिट कार्ड careers.bhel.in पर जारी, री-एग्जाम 12 जनवरी को
Abhay Pratap Singh | January 7, 2026 | 10:13 AM IST | 1 min read
इससे पहले, 8 अक्टूबर, 2025 को हुई आर्टिसन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBE) तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई है।
नई दिल्ली: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने विज्ञापन संख्या 04/2025 के अंतर्गत आर्टिसन भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए बीएचईएल आर्टिसन री-एग्जाम 12 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बीएचईएल आर्टिसन एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए यूजर आई और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। बीएचईएल आर्टिसन एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय सुबह 7:30 बजे है और सुबह 08:30 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को अपने अलॉट किए गए एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग समय तक पहुंचना होगा, ताकि परीक्षा संबंधित सभी औपचारिकताएं आसानी से पूरी हो सकें।”
Also read UPPSC Exam Calendar 2026: यूपीपीएससी पीसीएस, आरओ/एआरओ, बीईओ अधिसूचना कब आएगी? एग्जाम कैलेंडर जल्द
बीएचईएल आर्टिसन री-एग्जाम 2025 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट है। बीएचईएल आर्टिसर मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
सूचना के अनुसार, “सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि 8 अक्टूबर, 2025 को हुई आर्टिसन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBE) तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई है।” बीएचईएल आर्टिसन भर्ती 2025 अभियान के माध्यम से कुल 515 पदों को भरा जाएगा।
BHEL Artisan Admit Card Download 2025: डाउनलोड करें
निम्निलखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बीएचईएल आर्टिसन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीएचईएल करियर पोर्टल careers.bhel.in पर जाएं।
- अब, आर्टिसियन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- बीएचईएल आर्टिसन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें